रामपुर बघेलान: 20 मिनट की देरी से छात्रा परीक्षा देने से वंचित, एक साल का भविष्य खतरे में
रामपुर बघेलान क्षेत्र के सांदीपनि स्कूल बेला की कक्षा दसवीं की छात्रा गौसिया बानो परीक्षा देने सांदीपनि विद्यालय रामपुर बघेलान पहुंची, लेकिन उसे मुख्य द्वार से प्रवेश नहीं दिया गया। जानकारी के अनुसार परीक्षा का समय सुबह 9 बजे था, जबकि छात्रा 9:20 बजे केंद्र पहुंची। निर्धारित समय के बाद पहुंचने पर विद्यालय प्रबंधन ने प्रवेश से इंकार कर दिया। छात्रा और परिजनों