आनंदपुरी: आनन्दपुरी थाना परिसर में सीएलजी बैठक में आगामी पंचायती राज चुनावों और त्योहारों पर हुई चर्चा
आनंदपुरी थाना परिसर में सीएलजी एवं सीएलजी यूथ सदस्यों की बैठक थानाधिकारी कपिल पाटीदार की अध्यक्षता में आयोजित हुई। बैठक में आगामी त्योहारों एवं पंचायती राज चुनावों को देखते हुए क्षेत्र में शांति, कानून-व्यवस्था और आपसी भाईचारा बनाए रखने को लेकर विस्तार से चर्चा की गई।