पुलिस ने 17 थानों के 48 एनडीपीएस प्रकरणों में जब्त 66 क्विंटल से अधिक डोडाचूरा, गांजा, स्मेक व एमडीएमए को शुक्रवार को शंभूपुरा के सावा स्थित अल्ट्राटेक सीमेंट कीलन में नष्ट किया। एसपी धर्मेंद्र सिंह की उपस्थिति में जिला औषधि व्ययन समिति ने कार्रवाई की।