आवश्यक सूचना👇
सर्वसाधारण को सूचित किया जाता है कि दिनांक 03.11.2026 को पुलिस महानिरीक्षक, मगध क्षेत्र, गयाजी के द्वारा पुलिस अधीक्षक कार्यालय, जहानाबाद का निरीक्षण निर्धारित है। उक्त निरीक्षण कार्यक्रम के दृष्टिगत पुलिस महानिरीक्षक उक्त तिथि को गयाजी स्थित कार्यालय में उपस्थित नहीं रहेंगे।
अतः दिनांक-03.11.2026 को निर्धारित समय पर आयोजित होने वाला जनता दरबार, जनसुनवाई एवं व्यक्तिगत मुलाकात का कार्यक्रम स्थगित रहेगा।
उक्त कार्यक्रम का आयोजन पुनः दिनांक- 04.11.2026 से निर्धारित समयानुसार किया जाएगा। #bdbiharjharkhand
Gaya Town CD Block, Gaya | Nov 2, 2026