पाली: धानमंडी स्थित महाराणा प्रताप की जन्मस्थली के विकास के लिए विधायक ने विधानसभा में उठाई आवाज
Pali, Pali | Feb 23, 2026 विधायक भाटी ने महाराणा प्रताप की जन्मस्थली को विकसित करने का मुद्दा आज विधानसभा में जोरदार तरीके से उठाया । पाली की जूनी कचहरी, धानमंडी स्थित स्थान को महाराणा प्रताप का ननिहाल एवं जन्मस्थली माना जाता है। इतने वर्षों के बाद भी इस ऐतिहासिक स्थल का समुचित विकास नहीं हो पाया है। इसके साथ ही मेडिकल कॉलेज का नाम महाराणा प्रताप की माताजी के नाम से किया जाए।