पटियाली: गंजडुंडवारा थाना क्षेत्र के ग्राम मोती नगर में महिला के साथ मारपीट करने पर दो लोगों के विरुद्ध प्राथमिकी दर्ज
गंजडुंडवारा थाना क्षेत्र के ग्राम मोती नगर में महिला के साथ मारपीट करने के मामले में दो लोगों के विरुद्ध प्राथमिकी हुई दर्ज है। पीड़िता गीता पत्नी बादशाह ने तहरीर देते हुए बताया कि भेंस बांधने को लेकर गांव के ही प्रमोद और यशपाल से विवाद हो गया था। जिसके बाद प्रमोद और यशपाल ने गाली गलौज कर प्रार्थिया के साथ मारपीट कर डाली।