पटियाली: भीकमपुर गाँव के मुख्य आरक्षी की मौत, शव पहुँचा पैतृक गांव, राजकीय सम्मान के साथ किया गया अंतिम संस्कार
आगरा में तैनात थाना सिढ़पुरा के गांव भीकपुर निवासी पुलिस के मुख्य आरक्षी की बीमारी के चलते जयपुर के निजी अस्पताल में मौत हो गई। उनका शव गांव पहुंचा, तो परिवार में कोहराम मच गया। राजकीय पुलिस सम्मान के साथ मंगलवार को शव का अंतिम संस्कार किया गया है। भीकपुर गांव निवासी रामदास के पुत्र राजीव कुमार उत्तर प्रदेश पुलिस में मुख्य आरक्षी थे। वह आगरा में तैनात थे।