पटियाली: कस्बे में धूमधाम से मनाई गई कृष्ण जन्माष्टमी, भक्तों ने किए श्री कृष्ण के दर्शन
पटियाली कस्बा में कृष्ण जन्माष्टमी बड़े ही धूमधाम से मनाई गई। कस्बा के विभिन्न मंदिरों की सोभा बढ़ाने के लिए फूल, गुब्बारों, रंग बिरंगी झालरों एवं आकर्षक लाइटों से मंदिरों को सजाया गया। कस्बा के मैन बाजार स्थित गोपालजी महाराज मंदिर में लड्डू गोपाल के दर्शन करने के लिए श्रद्धालों का तांता लगा रहा। जन्मोत्सव के समय मंदिरों पर श्रद्धालुओं की विशेष भीड़ रही।