पटियाली: पटियाली पुलिस ने 4 अलग-अलग गांवों से 6 लोगों को शांतिभंग के आरोप में किया गिरफ्तार, SDM न्यायालय में किया पेश
पटियाली थाना पुलिस ने 4 अलग अलग गांवों से 6 लोगों को शांति भंग के आरोप में गिरफ्तार किया है।थाना पुलिस ने ग्राम हथौड़ा खेड़ा से ओमकार सिंह व कमल सिंह ग्राम नगला रौकरी से पवन कुमार ग्राम गढ़ी खडई से रामगोपाल व यशवीर व ग्राम खजुआ से विपिन को गिरफ्तार किया है। थाना पुलिस द्वारा अग्रिम कार्रवाई के बाद सभी अभियुक्तों को एसडीएम न्यायालय के समक्ष पेश किया गया।