पटियाली: थाना सिकंदरपुर क्षेत्र के ग्राम नगला तिलक में दबंगों ने दंपति के साथ की मारपीट, पुलिस कर रही मामले की जांच
थाना सिकंदरपुर वैश्य क्षेत्र के ग्राम नगला तिलक में दबंगों ने दंपति के साथ मारपीट कर डाली। मारपीट के दौरान पति पत्नी घायल हो गए। पीड़ित राघवेंद्र पुत्र रुकुम सिंह ने थाने में तहरीर देते हुए बताया कि गांव के ही राजीव व मनोज पुत्रगण रामनरेश व दो महिलाएं उसके खेत में पशु चरा रहे थे, जिसका विरोध करने पर उक्त लोगों ने मारपीट कर डाली।