पटियाली: पटियाली कोतवाली पुलिस ने तीन शातिर वाहन चोरों को किया गिरफ्तार, कब्जे से चोरी की 6 बाइकें हुई बरामद
पटियाली कोतवाली पुलिस ने मंगलवार को तीन शातिर वाहन चोरों को गिरफ्तार किया है। गिरफ्त में आए चोरों का नाम रितिक मिश्रा पुत्र सुशील कुमार, दीपू पुत्र रामपाल और सनी कुमार पुत्र इंद्रजीत है। गिरफ्त में आए वाहन चोरों के कब्जे से चोरी की 6 बाइकें बरामद हुई हैं। जिन्हें पटियाली, मथुरा और एटा से चोरी किया गया था। पुलिस ने उन्हें न्यायालय में पेश किया है।