पटना ग्रामीण: चित्रगुप्त नगर थाना क्षेत्र के पार्वती पथ में सेंटरिंग के काम के दौरान छत से गिरने से दो मजदूरों की मौत
चित्रगुप्त नगर थाना क्षेत्र के पार्वती पथ में मंगलवार को एक बड़ा हादसा हो गया। निर्माणाधीन मकान के सेंटरिंग का काम करने के दौरान दो मजदूर छत से गिर गए, जिससे दोनों मजदूरों की मौत हो गई। मामले की जानकारी मंगलवार शाम करीब 6:30 बजे चित्रगुप्त नगर थाने की पुलिस ने दी है। पुलिस ने दोनों मजदूरों के शव को पोस्टमार्टम के लिए अस्पताल भेज दिया है।