पटना ग्रामीण: खाजेकला थाना क्षेत्र से चेन स्नैचिंग के आरोपी को पुलिस ने गिरफ्तार किया, छीनी गई चेन और बाइक बरामद
खाजेकला थाना क्षेत्र के रानीपुर खिड़की के पास चेन स्नेचिंग कर भाग रहे एक अभियुक्त को गश्ती दल की टीम ने गिरफ्तार कर लिया। मामले की जानकारी खाजेकला थाना पुलिस ने मंगलवार शाम 7:13 बजे दी है। पुलिस ने बताया कि गिरफ्तार अभियुक्त के पास से छीनी गई चेन और घटना में प्रयुक्त बाइक को भी बरामद किया गया है।