बालूमाथ: कंपनी के ड्रोन से जमीन सर्वे के विरोध में ग्रामीणों ने सड़क जाम की, अधिकारियों को घंटों बंधक बनाया
बालूमाथ थाना क्षेत्र के गेरैजा गांव के समीप बुधवार को ड्रोन कैमरे से जमीन का सर्वे किए जाने को लेकर ग्रामीणों ने जमकर विरोध किया। एनटीपीसी कंपनी के कर्मियों पर बिना ग्रामीणों को विश्वास में लिए और ग्रामसभा की अनुमति के बगैर सर्वे करने का आरोप लगाते हुए विस्थापित एवं प्रभावित ग्रामीणों ने उन्हें घेर लिया। इसके बाद बालूमाथ-चंदवा मुख्य मार्ग को जाम कर दिया l