घोड़ाडोंगरी: जुवाड़ी गांव में रानीपुर पुलिस ने चलाया 'मैं हूं अभिमन्यु' अभियान, विद्यार्थियों को किया जागरूक
जुवाड़ी गांव में मंगलवार शाम करीब 4 बजे रानीपुर पुलिस ने मैं हूं अभिमन्यु अभियान चलाया। इस दौरान विद्यार्थियों को कानून की जानकारी देकर जागरूक किया गया। रानीपुर थाना प्रभारी अवधेश तिवारी ने बताया कि जुवाड़ी गांव के शासकीय पीएम श्री स्कूल में मैं हूं अभिमन्यु अभियान चलाया। इस दौरान विद्यार्थियों को कानून के बारे में जानकारी दी गई।