घोड़ाडोंगरी: फुलवेरिया गांव में 14 साल के किशोर ने कीटनाशक पीकर आत्महत्या का प्रयास किया
फुलवेरिया गांव में रविवार रात करीब 9 बजे 14 साल के किशोर ने कीटनाशक पीकर आत्महत्या करने का प्रयास किया। परिजनों ने किशोर को घोड़ाडोंगरी अस्पताल में भर्ती कराया। जहां उसका इलाज चल रहा है। अस्पताल से मिली जानकारी के अनुसार फुलवेरिया गांव में 14 साल के किशोर ने अज्ञात कारणों से कीटनाशक पीकर आत्महत्या करने का प्रयास किया है।