घोड़ाडोंगरी: रानीपुर में आयोजित गरबा कार्यक्रम में घोड़ाडोंगरी विधायक गंगा उइके हुई शामिल, विधायक का गरबा करते हुए वीडियो आया सामने
रानीपुर में सोमवार को आयोजित गरबा कार्यक्रम में घोड़ाडोंगरी विधायक गंगा उइके शामिल हुई। विधायक का गरबा करते वीडियो वायरल हो रहा है। विधायक के मीडिया प्रभारी नवील वर्मा ने सोमवार रात करीब 10 बजे जानकारी देते हुए बताया कि रानीपुर में गरबा कार्यक्रम का आयोजन किया गया था। इस कार्यक्रम में घोड़ाडोंगरी विधायक गंगा उइके शामिल हुई।