घोड़ाडोंगरी: घोड़ाडोंगरी बस स्टैंड पर पुलिस ने चलाया 'मैं हूं अभिमन्यु' अभियान, नुक्कड़ नाटक के माध्यम से लोगों को किया जागरूक
घोड़ाडोंगरी बस स्टैंड पर सोमवार शाम करीब 4 बजे घोड़ाडोंगरी पुलिस ने मैं हूं अभिमन्यु अभियान चलाया। इस दौरान नुक्कड़ नाटक के माध्यम से लोगों को जागरूक किया। घोड़ाडोंगरी पुलिस चौकी प्रभारी आम्रपाली ने बताया कि मैं हूं अभिमन्यु अभियान के तहत घोड़ाडोंगरी बस स्टैंड पर नुक्कड़ नाटक के माध्यम से लोगों को जागरूक किया गया।