घोड़ाडोंगरी: पाथाखेड़ा में सीढ़ी से गिरकर युवक हुआ घायल, जिला अस्पताल रेफर
पाथाखेड़ा में मंगलवार दोपहर करीब 2 बजे सीढ़ी से गिरकर एक युवक घायल हो गया। परिजनों ने उसे घोड़ाडोंगरी अस्पताल में भर्ती कराया। जहां पर प्राथमिक उपचार के बाद उसे जिला अस्पताल रेफर कर दिया गया। अस्पताल से मिली जानकारी के अनुसार पाथाखेड़ा में सीढ़ी से गिरकर आकाश 25 साल घायल हो गया। घोड़ाडोंगरी अस्पताल में प्राथमिक उपचार के बाद उसे जिला अस्पताल रेफर कर दिया गया।