घोड़ाडोंगरी: बगडोना में भाजपा नेता रविंद्र देशमुख ने गोली मारकर की आत्महत्या, पुलिस को मिला 3 पेज का सुसाइड नोट
घोड़ाडोंगरी तहसील के बगडोना में सोमवार को भाजपा नेता ने खुद को गोली मारकर आत्महत्या कर ली। सूचना मिलने पर सारनी पुलिस मौके पर पहुंची और मामले की जांच शुरू कर दी। पुलिस ने भाजपा नेता रविंद्र देशमुख के शव का सोमवार शाम करीब 4 बजे घोड़ाडोंगरी अस्पताल में पोस्टमार्टम करवाकर परिजनों को सौप दिया गया। वही पुलिस को घर से 3 पेज का सुसाइड नोट मिला है।