हथुआ: हथुआ बाजार में मिठाई दुकान में फायरिंग, सात के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज
मिठाई दुकान में घुसकर हथियारबंद बदमाशो के द्वारा हथियार लहराते हुए युवक के साथ मारपीट व दुकान में फायरिंग की गयी थी। जिसमें 2 लोग घायल हो गए थे। मामले में पीड़ित के आवेदन पर पुलिस ने सात लोगो पर प्राथमिकी दर्ज किया है। जिसमें हथुआ थाना क्षेत्र के सागर पटेल, अमन चन्द्रवंसी, महेश पटेल, आकाश पटेल, राहुल सिंह, नित्यानंद राय और सर्वेश दुबे का नाम है।