हथुआ: कुचायकोट विधायक ने हथुआ स्थित आवास पर सम्मान समारोह में चार पंचायतों के लोगों को सम्मानित किया
हथुआ राज पेट्रोलियम स्थित आवास पर कुचायकोट विधायक अमरेंद्र कुमार पांडेय व पूर्व जिला पार्षद अध्यक्ष मुकेश पांडेय के नेतृत्व में सातवे दिन रविवार को कुचायकोट विधानसभा क्षेत्र की बनकटा, बड़हरा, सोनहुला गोखुल, विक्रमपुर पंचायतों के ग्रामीणों को सॉल व बच्चों को स्कूल बैग व पठन पठान की समाग्री देकर सम्मानित किया गया।