सादाबाद: हिंदुओं को गद्दार कहने से आक्रोशित क्षत्रिय समाज ने सांसद रामजीलाल सुमन का गढ़ी नौकस में फूंका पुतला
सांसद रामजीलाल सुमन ने राज्यसभा में दिए भाषण में क्षत्रियों के आदर्श राणा सांगा और हिंदुओं को गद्दार कहा था। उनके बयान की जगह-जगह भर्त्सना की जा रही है, सादाबाद के क्षत्रिय समाज में काफी आक्रोश है जिसको लेकर क्षत्रिय सिसोदिया समाज ने रामजीलाल सुमन के बयान से आक्रोशित होकर गढ़ी नौकस में उनका पुतला फूंककर जूते बरसाते हुए जमकर मुर्दाबाद के नारे लगाए है।