सादाबाद: हसायन प्रभारी को न हटाने से आक्रोशित भाकियू भानू ने 27 मार्च से होने वाले धरना प्रदर्शन के लिए एसडीएम को दिया ज्ञापन
भारतीय किसान यूनियन भानू को पुलिस अधिकारियों के द्वारा हसायन प्रभारी को होली के त्यौहार के बाद हटाने का आश्वासन दिया था, लेकिन अभी तक हसायन थाना प्रभारी को नहीं हटाया गया है, जिसको लेकर भारतीय किसान भानू के जिला अध्यक्ष ठा.राम जादौन के द्वारा पदाधिकारीयों के साथ एसडीएम को ज्ञापन सौंपकर 27 मार्च से होने वाले अनिश्चितकालीन धरना प्रदर्शन की जानकारी दी है।