सादाबाद: कोंकना कला निवासी व्यक्ति को शराबियों ने धक्का देकर कुएं में गिराया, परिजनों ने बाहर निकालकर पहुंचाया अस्पताल
कोंकना कला निवासी राजेश का गुरुवार को कुछ शराबी युवकों से विवाद हो गया, शराबियों ने उन्हें धक्का देकर 30 फीट गहरे कुएं में गिरा दिया। जिसमें वह रात भर पड़े रहे। सुबह एक महिला जब खेतों की तरफ गई तो उसे कुएं में से चिल्लाने की आवाज आई, महिला के शोरगुल करने पर ग्रामीण व परिजन मौके पर पहुंच गए, जिनके द्वारा घायल को कुएं से निकाल कर अस्पताल में भर्ती कराया है।