सादाबाद: जिलाधिकारी, पुलिस अधीक्षक व विधायक ने दुष्कर्म पीड़ित को आर्थिक सहायता व योजनाओं के प्रमाणपत्र दिए
गत सप्ताह अमन खान नामक युवक के द्वारा 7 वर्ष की मासूम से दुष्कर्म की घटना को अंजाम दिया था जिसको लेकर क्षेत्र के लोगों ने धरना प्रदर्शन किया था। सिकंदरा राऊ व सादाबाद विधायक पुलिस अधीक्षक और जिला अधिकारी दुष्कर्म पीड़िता के बिसावर स्थित घर पहुंचे और ₹100000 की सहायता के साथ ही भाई के लिए व्हील चेयर व अन्य कल्याणकारी योजनाओं के प्रमाण पत्र परिजनों को दिए है।