सादाबाद: न. मांधाता में बुजुर्ग की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत, परिजनों ने हत्या का आरोप लगाया, पुलिस ने शव भेजा पोस्टमार्टम
सादाबाद थाना क्षेत्र के नगला मान्धाता के रहने वाले बुजुर्ग रामप्रसाद का संदिग्ध परिस्थितियों में शव मिला है, उनकी पीठ पर चोट के भी निशान मिले हैं, परिजनों के द्वारा जमीन विवाद को लेकर हत्या का आरोप लगाया गया है। वहीं सूचना पर पहुंची इलाका पुलिस के द्वारा शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है और जांच पड़ताल में जुट गई है।