रामगंजमण्डी: चेचट-मोड़क रोड पर बेकाबू होकर कोटा स्टोन फैक्ट्री के ऑफिस की छत पर पलटी कार
रामगंजमंडी में चेचट मोड़क रोड़ के स्टेंट हाइवे पर चेचट जा रही रहीं एक तेज़ रफ़्तार कार बेकाबू हो गई। जिस कारण कार फैक्ट्री के बोर्ड को टक्कर मारती हुई कोटा स्टोन फेक्ट्री के ऑफिस की छत पर जा पहुंची। हादसे में कार चालक बाल बाल बच गया। हादसा गुरुवार दोपहर करीब 1 बजे हुआ। हादसे का पता चलने पर ग्रामीणों ने पुलिस को सूचना दी। इसके बाद पुलिस मौके पर पहुची।