ब्यौहारी: बाणसागर बांध लबालब, दो रेडियल गेट खोले गए
शहडोल में बाणसागर बांध पूरी क्षमता से भर गया है। शुक्रवार रात जल संसाधन विभाग ने गेट नंबर 9 और 10 को आधा-आधा मीटर खोलकर स्पिलवे से 210 क्यूमेक्स पानी सोन नदी में छोड़ा। 12 सितंबर सुबह जलस्तर 341.64 मीटर पहुंच गया, जो एफआरएल के बराबर है। विभाग ने नदी किनारे रहने वालों को सतर्क रहने की अपील की है। जानकारी शनिवार सुबह 8 बजे सामने आई है।