आज दिनांक 12.10.2026 को समाहरणालय स्थित डॉ राधाकृष्णन सभागार में जिलाधिकारी, पूर्वी चम्पारण, मोतिहारी की अध्यक्षता में VB-G RAM G योजना की समीक्षात्मक बैठक आहूत की गई। उक्त बैठक में उप विकास आयुक्त, निदेशक, एन०ई०पी०, जिला कार्यक्रम पदाधिकारी (मनरेगा), कार्यपालक अभियन्ता (मनरेगा), सहायक अभियन्ता (मनरेगा) एवं कार्यक्रम पदाधिकारी (मनरेगा) उपस्थित थे।
उक्त बैठक में मानव दिवस सृजन समीक्षा के क्रम में पाया गया कि जिला स्तर पर 39.46% की उपलब्धि है,जबकि राज्य स्तर पर 41.04% की उपलब्धि है, जिसमें कतिपय प्रखण्डों की उपलब्धि जिले के औसत से कम पायी गई, जिसमें मेहसी प्रखण्ड में 23.54%, बंजरिया प्रखण्ड में 24.21%, कल्याणपुर प्रखण्ड में 25.96%, पकड़ीदयाल प्रखण्ड में 26.79%, आदापुर प्रखण्ड में 27.19%, घोड़ासहन प्रखण्ड में 28.16% एवं बनकटवा प्रखण्ड में 29.09% है। खेद व्यक्त करते हुए निम्न उपलब्धि वाले प्रखण्डों के कार्यक्रम पदाधिकारी, मेहसी, बंजरिया, कल्याणपुर, पकड़ीदयाल, आदापुर, घोड़ासहन एवं बनकटवा से स्पष्टीकरण पूछने का निदेश दिया गया। साथ ही सभी संबंधित कार्यक्रम पदाधिकारियों को एक सप्ताह के अन्दर मानव दिवस सृजन में अपेक्षित प्रगति प्राप्त करने का निदेश दिया गया।
पी०एम०ए०वाई०जी० अभिसरण समीक्षा के क्रम में पाया गया कि जिला स्तर पर कुल 23950 योजनाओं में से 1857 योजनाओं में एम०आर० निर्गत कर 7.75 प्रतिशत की उपलब्धि हासिल की गई है, जिसमें कुछ प्रखण्डों की उपलब्धि काफी निम्न पायी गई, जो इस प्रकार है अरेराज प्रखण्ड में 0%, पीपराकोठी प्रखण्ड में 0%, संग्रामपुर प्रखण्ड में ०%, कोटवा प्रखण्ड में 0.33%, चिरैया प्रखण्ड में 0.80%, छौड़ादानो प्रखण्ड में 1.50%, पताही प्रखण्ड में 1.97% एवं तेतरिया प्रखण्ड में 2.17% की उपलब्धि है। खेद व्यक्त करते हुए निम्न उपलब्धि वाले प्रखण्डों के कार्यक्रम पदाधिकारी, अरेराज, पीपराकोठी, संग्रामपुर, कोटवा, चिरैया, छौड़ादानो, पताही एवं तेतरिया से स्पष्टीकरण पूछने का निदेश दिया गया। साथ ही सभी कार्यक्रम पदाधिकारियों को PMAY-G अभिसरण में एक सप्ताह के अन्दर अपेक्षित प्रगति प्राप्त करने का निदेश दिया गया।
ई०-के०वाई०सी० समीक्षा के क्रम में पाया गया कि जिले में कुल 4,38,425 सक्रिय मजदूरों में से 3,96,582 मजूदरों का ई०-के०वाई०सी० कर जिला स्तर पर 90.49% की उपलब्धि हासिल की गई है। कुल 41,688 ई०-के०वाई०सी० हेतु लंबित है। कतिपय प्रखण्डों की उपलब्धि काफी निम्न पायी गई, जो इस प्रकार है बनकटवा प्रखण्ड में 84.75%, पकड़ीदयाल प्रखण्ड में 85.93%, छौड़ादानो प्रखण्ड में 87.37%, घोड़ासहन प्रखण्ड में 87.82% एवं रामगढ़वा प्रखण्ड में 87.83% है। निम्न उपलब्धि वाले प्रखण्डों के कार्यक्रम पदाधिकारी, बनकटवा, पकड़ीदयाल, छौड़ादानो, घोड़ासहन एवं रामगढ़वा से स्पष्टीकरण पूछने का निदेश दिया गया। साथ ही सभी कार्यक्रम पदाधिकारियों को एक सप्ताह के अन्दर शत-प्रतिशत सक्रिय मजदूरों का ई० के० वाई०सी० कराने का निदेश दिया गया।
वृक्षारोपण योजना इस योजनान्तर्गत वित्तीय वर्ष-2026-27 के लिए जिला स्तर पर 950400 का लक्ष्य निर्धारित किया गया है, जिसमें एम०आई०एस० पर 6111 योजनाओं की इन्ट्री की गई है, जिसमें 3207 योजनाएँ चालू 67.49% की उपलब्धि हासिल की गई है। सभी कार्यक्रम पदाधिकारियों को एक सप्ताह के अन्दर निर्धारित लक्ष्य के अनुसार योजना प्रारंभ करने का निदेश दिया गया।
Timely Payment: समीक्षा के क्रम में पाया गया कि इस अवयव के तहत जिला स्तर पर 80.28%
एवं राज्य स्तर पर 83.78% की उपलब्धि है। कतिपय प्रखण्डों की उपलब्धि काफी कम पायी गई, जो इस प्रकार है: बनकटवा प्रखण्ड में 40.92%, पकड़ीदयाल प्रखण्ड में 50.80%, छौड़ादानो प्रखण्ड में 53.20%, ढाका प्रखण्ड में 60.34%, चकिया प्रखण्ड में 61.54%, बंजरिया प्रखण्ड में 63.32%, घोड़ासहन प्रखण्ड में 65.06%, तेतरिया प्रखण्ड में 68.14% की उपलब्धि है। सभी कार्यक्रम पदाधिकारियों को Timely Payment में 90% की उपलब्धि प्राप्त करने का निदेश दिया गया।
Information & Public Relations Department, Government of Bihar
East Champaran, Bihar | Oct 12, 2026