हुलासगंज: हुलासगंज में प्रखंड मुख्यालय व बड़ी दुर्गा मंदिर में चला श्रमदान अभियान
स्वच्छ भारत मिशन ग्रामीण एवं लोहिया स्वच्छ बिहार अभियान के तहत हुलासगंज में गुरुवार को श्रमदान अभियान चलाया गया। प्रखंड विकास पदाधिकारी स्वाती कुमारी की उपस्थिति में प्रखंड मुख्यालय और बड़ी दुर्गा स्थान परिसर में ‘एक दिन, एक घंटा, एक साथ’ अभियान के तहत साफ-सफाई की गई। अभियान का नेतृत्व प्रखंड समन्वयक झलकदेव पासवान ने किया।