निज़ामाबाद: फरिहा पीएचसी पर मुख्यमंत्री आरोग्य मेला लगा, 35 मरीजों का हुआ स्वास्थ्य परीक्षण
आजमगढ़ जनपद के निजामाबाद तहसील क्षेत्र के फरिहा प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र पर आज रविवार को सुबह 10 बजे से दोपहर 2 बजे तक मुख्यमंत्री आरोग्य मेले का आयोजन किया गया पीएचसी प्रभारी डॉ. शादाब आलम के नेतृत्व में आयोजित स्वास्थ्य मेले में कुल 35 मरीजों का स्वास्थ्य परीक्षण कर उपचार किया गया तथा उन्हें आवश्यकतानुसार दवाएं वितरित की गईं हैं।