राहगीर को मदद के बहाने अगवा कर बनाया आपत्तिजनक वीडियो, 25 हजार वसूले; 4 आरोपी गिरफ्तार
उदयपुर में मदद के बहाने राहगीरों को किडनैप कर ब्लैकमेल और लूट करने वाली गैंग का पुलिस ने खुलासा किया है। प्रतापनगर थाना पुलिस ने डीडवाना निवासी चार आरोपियों को गिरफ्तार किया है। आरोपी हाईवे किनारे मुंह से झाग निकालकर मदद मांगते थे। राहगीर के रुकते ही उसे स्प्रे कर बेहोश करते और कार में डालकर ले जाते थे। इसके बाद मारपीट कर जेवर और रुपए लूटते थे। एक मामले में पीड़ित से पेटीएम के जरिए 25 हजार रुपए ट्रांसफर करवाए और आपत्तिजनक वीडियो बनाकर वायरल करने की धमकी दी। पुलिस ने स्विफ्ट डिजायर कार, मोबाइल और रुपए बरामद किए हैं।
#Udaipur #CrimeNews #UdaipurNews #RajasthanNews #CrimeAlert PoliceAction