🚒 फायर स्टेशन रुद्रपुर, जनपद ऊधम सिंह नगर 🚒
🔥 रेनबो पब्लिक स्कूल में अग्नि सुरक्षा जनजागरूकता कार्यक्रम आयोजित 🔥
फायर स्टेशन रुद्रपुर की टीम द्वारा रेनबो पब्लिक स्कूल, रुद्रपुर में अग्नि सुरक्षा जनजागरूकता कार्यक्रम आयोजित किया गया। कार्यक्रम के दौरान छात्र-छात्राओं एवं शिक्षकों को आग लगने के प्रमुख कारणों, अग्निशमन उपकरणों के उपयोग, आग से बचाव के उपायों तथा आपातकालीन परिस्थितियों में सुरक्षित रहने के तरीकों की जानकारी दी गई।
कार्यक्रम का उद्देश्य विद्यार्थियों को अग्नि सुरक्षा के प्रति जागरूक कर आपातकालीन परिस्थितियों में सतर्कता, सूझबूझ एवं सुरक्षित व्यवहार अपनाने के लिए प्रेरित करना रहा।
🔥 जागरूकता ही बचाव है, सतर्कता ही सुरक्षा है। 🚒
#uttarakhandfireservice
#firesafety
#firefighters
#mockdrill
#uttarakhand
Dehradun, Dehradun | Oct 17, 2026