पुराना मामला फिर गरमाया, जेनी बोलीं- बेटे को चाहिए पिता का नाम...
उत्तराखंड की राजनीति में 23 साल पुराना जेनी प्रकरण एक बार फिर चर्चा में है। शनिवार को देहरादून के उत्तरांचल प्रेस क्लब में पत्रकार वार्ता कर जेनी ने हरक सिंह रावत पर गंभीर आरोप दोहराए। उन्होंने मानसिक अस्पताल में रखे जाने और जबरन हस्ताक्षर कराने का भी आरोप लगाया।
जेनी ने कहा कि उनका बेटा 23 साल से पिता के नाम और पहचान के बिना जीवन बिता रहा है। अब उसे उसका अधिकार मिलना चाहिए। उन्होंने बेटे का डीएनए टेस्ट कराने की मांग भी उठाई।
वहीं, हरक सिंह रावत पहले डीएनए रिपोर्ट का हवाला देते हुए खुद को निर्दोष बता चुके हैं। 23 साल पुराने इस मामले में जेनी के नए आरोपों के बाद एक बार फिर कई सवाल खड़े हो गए हैं। अब देखना होगा कि इस पूरे मामले में आगे क्या नया घटनाक्रम सामने आता है।
#JennyCase #HarakSinghRawat #UttarakhandNews #DehradunNews #UttarakhandPolitics #उत्तराखंड_समाचार #जेनीप्रकरण #हरक_सिंह_रावत #BreakingNews