कैबिनेट मंत्री रेखा आर्य के पति गिरधारी लाल साहू गिरफ्तार, बोले-पत्नी खुश तो जेल जाने में कोई दिक्कत नहीं
देहरादून में उत्तराखंड की सियासत से जुड़ा एक बड़ा घटनाक्रम सामने आया है। कैबिनेट मंत्री रेखा आर्य के पति गिरधारी लाल साहू उर्फ पप्पू को देहरादून पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। बताया जा रहा है कि मंत्री रेखा आर्य की ओर से दर्ज कराए गए मुकदमे के बाद गिरधारी लाल साहू फरार चल रहे थे, जिनकी तलाश के लिए गठित एसआईटी लगातार कार्रवाई कर रही थी।
आखिरकार देहरादून पुलिस ने उन्हें गिरफ्तार कर लिया। गिरफ्तारी के बाद एसएसपी कार्यालय में पुलिस ने मामले से जुड़ी जानकारी साझा की, वहीं गिरधारी लाल साहू ने भी मीडिया के सामने अपनी बात रखी। आखिर गिरफ्तारी के बाद उन्होंने क्या कहा?
#Dehradun #UttarakhandNews #RekhaArya #GirdhariLalSahu #DehradunPolice #SIT #BreakingNews #UttarakhandPolitics #PahadSamachar #पहाड़समाचार