आंदोलनकारियों का सम्मान, धामी सरकार की संवेदनशील पहल
उत्तराखंड के 26वें स्थापना दिवस से पहले मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने राज्य आंदोलनकारियों के सम्मान और कल्याण की दिशा में एक सराहनीय निर्णय लिया है।
मुख्यमंत्री ने शैय्याग्रस्त राज्य आंदोलनकारी प्रकाश चन्द्र कंडवाल (हरिद्वार) और अमित ओबराय (देहरादून) की देखभाल के लिए एक-एक सहायक नियुक्त करने हेतु ₹20,000 प्रतिमाह की आर्थिक सहायता स्वीकृत की है।
जिन आंदोलनकारियों ने उत्तराखंड राज्य निर्माण के लिए संघर्ष किया और पुलिस की गोली से घायल होकर आज भी उस पीड़ा को झेल रहे हैं, उनके सम्मानजनक जीवन और देखभाल की जिम्मेदारी निभाना सच्ची कृतज्ञता है।
राज्य आंदोलनकारियों का सम्मान, उत्तराखंड के स्वाभिमान का सम्मान है।
मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी की यह संवेदनशील पहल निश्चित रूप से सराहनीय है।
#PushkarSinghDhami #Uttarakhand #उत्तराखंड_स्थापना_दिवस #राज्यआंदोलनकारी #धामीसरकार #UttarakhandFoundationDay
Dehradun, Dehradun | Nov 7, 2026