होली के मद्देनजर शांति व्यवस्था कायम रखने के उद्देश्य से शनिवार को पुलिस ने पोड़ैयाहाट सहित थाना क्षेत्र के कई गांवों में फ्लैग मार्च किया। पोड़ैयाहाट के साथ-साथ लाठीबाड़ी , लीलादह, पसई, महाडा, समेत कई गांवों में पुलिस ने गश्त लगाई। इसका मुख्य उद्देश्य प्रेम और भाईचारे के साथ होली मनाने एवं कानून तोड़ने पर मजबूरन सख्ती करने का का स्पष्ट संदेश देना था।