पोहरी: अनुभाग मे भारी बारिश के बाद नदी-नाले उफान पर,बिलौआ-छर्च मार्ग बंद,जनपद सीईओ ऑफिसर सिंह ने जलभराब स्थलो का किया निरीक्षण
अनुभाग बीते गुरुवार से हो रही लगातार भारी बारिश के चलते नदी-नाले उफान पर आ गए है जिसके चलते बिलौआ-छर्च मार्ग पर आवागमन बंद हो गया है।भारी बारिश के चलते प्रशासन अलर्ट मोड़ पर है और लगातार जलभराव स्थलों का निरीक्षण किया जा रहा है। लगातार हो रही बारिश के चलते शुक्रवार शाम 4 बजे तक जनपद सीईओ ऑफिसर सिंह गुर्जर ने विभिन्न जलभराब स्थलों का जायजा लिया है।