जतारा: जतारा में पशुओं पर लंपी का कहर, सैकड़ों पशु बीमार, किसान चिंतित; टीकाकरण पर उठे सवाल
जतारा। क्षेत्र में लंपी स्किन डिजीज फैलने से पशुपालकों की चिंता बढ़ गई है। किसानों का दावा है कि सैकड़ों पशु बीमारी की चपेट में हैं और कई की मौत भी हुई है। किसानों ने समय पर व्यापक टीकाकरण नहीं होने का आरोप लगाया है। वहीं पशु चिकित्सा स्वास्थ्य अधिकारी डॉ. निधि सिकरवार ने कहा कि विभाग लगातार बीमार पशुओं का उपचार कर रहा है।