Public App Logo
Jansamasya
News
पुलिस
Bjp
National
Police
Bihar
India
कांग्रेस
भाजपा
Accident
Congress
Modi
Delhi
Viral
मारपीट
Breakingnews
Narendramodi
Nitishkumar
Madhya_pradesh
Nsui
Madhyapradesh
Pmmodi
Rahulgandhi
Uttarpradesh
Haryana
Hardoi
Cricket
Lucknow
Uttarakhand
No video available

टीकमगढ़: बृंदावन से आय संतों का किया गया दिगौडा नागरी मे किया गया स्वागत ।

Tikamgarh, Tikamgarh | Feb 21, 2022

MORE NEWS

महेंद्र सागर तालाब के समीप सांस्कृतिक मंच एवं वेंडर जोन निर्माण कार्य का हुआ भूमिपूजन
--
नगर के महेंद्र सागर तालाब के समीप जनभागीदारी के अंतर्गत प्रस्तावित सांस्कृतिक मंच एवं वेंडर जोन निर्माण कार्य का गुरुवार को विधि-विधान एवं वैदिक मंत्रोच्चार के साथ भूमिपूजन संपन्न हुआ। भूमिपूजन कार्यक्रम में टीकमगढ़ विधायक श्री यादवेंद्र सिंह बुंदेला, श्रीमती सरोज राजपूत, डिप्टी कलेक्टर एवं प्रभारी नगर पालिका अध्यक्ष श्रीमती अंजली शर्मा तथा मुख्य नगर पालिका अधिकारी श्री ओमपाल सिंह भदौरिया विशेष रूप से उपस्थित रहे।
इस अवसर पर जनप्रतिनिधियों एवं अतिथियों ने कहा कि सांस्कृतिक मंच के निर्माण से नगर में सांस्कृतिक, सामाजिक एवं सार्वजनिक आयोजनों को एक सुव्यवस्थित मंच उपलब्ध होगा। वहीं वेंडर जोन के निर्माण से छोटे व्यापारियों एवं फुटपाथ विक्रेताओं को व्यवस्थित स्थान मिलेगा, जिससे यातायात व्यवस्था में सुधार होने के साथ-साथ नगर के सौंदर्यीकरण को भी बढ़ावा मिलेगा। उन्होंने कहा कि यह परियोजना नगर के समग्र विकास की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम है।
कार्यक्रम में नगर पालिका उपाध्यक्ष प्रतिनिधि श्री संजय नायक, पार्षद श्री अभिषेक खरे श्रानूश्, श्री महेश साहू, श्री गोविंद प्रजापति, श्री हबीब राइन, श्री राजीव बर्धमान, श्री अनीश खान एवं श्री अरविंद रजक, एल्डरमेन पार्षद श्रीमती सुशीला राजपूत एवं श्रीमती उषा प्रजापति, भाजपा नेत्री श्रीमती संध्या सोनी, श्री हर्ष श्पिंटूश् मिश्रा, कांग्रेस के वरिष्ठ नेता श्री सूर्य प्रकाश मिश्रा, भाजपा नेता श्री मनोज देवालिया, नगर पालिका उपयंत्री श्री दीपक विश्वकर्मा, कंप्यूटर ऑपरेटर श्री शुभम वर्मा सहित नगर के गणमान्य नागरिक एवं बड़ी संख्या में स्थानीयजन उपस्थित रहे।
कार्यक्रम का समापन सभी अतिथियों द्वारा निर्माण कार्य के सफल एवं समयबद्ध पूर्ण होने तथा क्षेत्र के सर्वांगीण विकास की कामना के साथ हुआ।

#JansamparkMP 
#Jansamparktikamgarh 
#tikamgarh

महेंद्र सागर तालाब के समीप सांस्कृतिक मंच एवं वेंडर जोन निर्माण कार्य का हुआ भूमिपूजन -- नगर के महेंद्र सागर तालाब के समीप जनभागीदारी के अंतर्गत प्रस्तावित सांस्कृतिक मंच एवं वेंडर जोन निर्माण कार्य का गुरुवार को विधि-विधान एवं वैदिक मंत्रोच्चार के साथ भूमिपूजन संपन्न हुआ। भूमिपूजन कार्यक्रम में टीकमगढ़ विधायक श्री यादवेंद्र सिंह बुंदेला, श्रीमती सरोज राजपूत, डिप्टी कलेक्टर एवं प्रभारी नगर पालिका अध्यक्ष श्रीमती अंजली शर्मा तथा मुख्य नगर पालिका अधिकारी श्री ओमपाल सिंह भदौरिया विशेष रूप से उपस्थित रहे। इस अवसर पर जनप्रतिनिधियों एवं अतिथियों ने कहा कि सांस्कृतिक मंच के निर्माण से नगर में सांस्कृतिक, सामाजिक एवं सार्वजनिक आयोजनों को एक सुव्यवस्थित मंच उपलब्ध होगा। वहीं वेंडर जोन के निर्माण से छोटे व्यापारियों एवं फुटपाथ विक्रेताओं को व्यवस्थित स्थान मिलेगा, जिससे यातायात व्यवस्था में सुधार होने के साथ-साथ नगर के सौंदर्यीकरण को भी बढ़ावा मिलेगा। उन्होंने कहा कि यह परियोजना नगर के समग्र विकास की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम है। कार्यक्रम में नगर पालिका उपाध्यक्ष प्रतिनिधि श्री संजय नायक, पार्षद श्री अभिषेक खरे श्रानूश्, श्री महेश साहू, श्री गोविंद प्रजापति, श्री हबीब राइन, श्री राजीव बर्धमान, श्री अनीश खान एवं श्री अरविंद रजक, एल्डरमेन पार्षद श्रीमती सुशीला राजपूत एवं श्रीमती उषा प्रजापति, भाजपा नेत्री श्रीमती संध्या सोनी, श्री हर्ष श्पिंटूश् मिश्रा, कांग्रेस के वरिष्ठ नेता श्री सूर्य प्रकाश मिश्रा, भाजपा नेता श्री मनोज देवालिया, नगर पालिका उपयंत्री श्री दीपक विश्वकर्मा, कंप्यूटर ऑपरेटर श्री शुभम वर्मा सहित नगर के गणमान्य नागरिक एवं बड़ी संख्या में स्थानीयजन उपस्थित रहे। कार्यक्रम का समापन सभी अतिथियों द्वारा निर्माण कार्य के सफल एवं समयबद्ध पूर्ण होने तथा क्षेत्र के सर्वांगीण विकास की कामना के साथ हुआ। #JansamparkMP #Jansamparktikamgarh #tikamgarh

Tikamgarh, Madhya Pradesh | Aug 6, 2026

जागरूकता रैली निकालकर फाइलेरिया उन्मूलन का दिया संदेश
19 अगस्त तक चलेगा फाइलेरिया रोधी सामूहिक दवा सेवन अभियान
--
राष्ट्रीय फाइलेरिया उन्मूलन कार्यक्रम के अंतर्गत गुरुवार को नगर परिषद बड़ागांव धसान में फाइलेरिया उन्मूलन जागरूकता रैली का आयोजन किया गया। रैली अमर शहीद स्वर्गीय नारायण दास खरे शासकीय उच्चतर माध्यमिक विद्यालय, बड़ागांव से प्रारंभ होकर मुख्य बस्ती के विभिन्न मार्गों से होते हुए नगर परिषद क्षेत्र में निकाली गई। रैली के माध्यम से नागरिकों को फाइलेरिया जैसी वैक्टर जनित बीमारी से बचाव तथा सामूहिक दवा सेवन के प्रति जागरूक किया गया।
रैली में विद्यालय के प्राचार्य श्री राजीव जैन, माता-बेटी भाई हायर सेकेंडरी स्कूल के प्राचार्य श्री राजेंद्र देवलिया, जिला मलेरिया अधिकारी श्री एच.एम. रावत, मध्यप्रदेश जन अभियान परिषद बड़ागांव के प्रभारी श्री गौरव जैन, सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र का स्टाफ, स्थानीय नागरिक तथा एनसीसी एवं एनएसएस के छात्र-छात्राएं शामिल हुए। इस अवसर पर सभी ने फाइलेरिया उन्मूलन का संकल्प भी लिया।
जिला मलेरिया अधिकारी श्री एच.एम. रावत ने बताया कि कलेक्टर श्री विवेक श्रोत्रिय एवं मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी डॉ. ओ.पी. अनुरागी के मार्गदर्शन में अर्बन बड़ागांव में फाइलेरिया रोधी सामूहिक दवा सेवन अभियान 19 अगस्त 2026 तक संचालित किया जा रहा है। उन्होंने पात्र सभी स्वस्थ नागरिकों से स्वास्थ्य विभाग द्वारा निर्धारित दवा का अनिवार्य रूप से सेवन कर अभियान को सफल बनाने की अपील की।

#JansamparkMP 
#Jansamparktikamgarh 
#tikamgarh

जागरूकता रैली निकालकर फाइलेरिया उन्मूलन का दिया संदेश 19 अगस्त तक चलेगा फाइलेरिया रोधी सामूहिक दवा सेवन अभियान -- राष्ट्रीय फाइलेरिया उन्मूलन कार्यक्रम के अंतर्गत गुरुवार को नगर परिषद बड़ागांव धसान में फाइलेरिया उन्मूलन जागरूकता रैली का आयोजन किया गया। रैली अमर शहीद स्वर्गीय नारायण दास खरे शासकीय उच्चतर माध्यमिक विद्यालय, बड़ागांव से प्रारंभ होकर मुख्य बस्ती के विभिन्न मार्गों से होते हुए नगर परिषद क्षेत्र में निकाली गई। रैली के माध्यम से नागरिकों को फाइलेरिया जैसी वैक्टर जनित बीमारी से बचाव तथा सामूहिक दवा सेवन के प्रति जागरूक किया गया। रैली में विद्यालय के प्राचार्य श्री राजीव जैन, माता-बेटी भाई हायर सेकेंडरी स्कूल के प्राचार्य श्री राजेंद्र देवलिया, जिला मलेरिया अधिकारी श्री एच.एम. रावत, मध्यप्रदेश जन अभियान परिषद बड़ागांव के प्रभारी श्री गौरव जैन, सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र का स्टाफ, स्थानीय नागरिक तथा एनसीसी एवं एनएसएस के छात्र-छात्राएं शामिल हुए। इस अवसर पर सभी ने फाइलेरिया उन्मूलन का संकल्प भी लिया। जिला मलेरिया अधिकारी श्री एच.एम. रावत ने बताया कि कलेक्टर श्री विवेक श्रोत्रिय एवं मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी डॉ. ओ.पी. अनुरागी के मार्गदर्शन में अर्बन बड़ागांव में फाइलेरिया रोधी सामूहिक दवा सेवन अभियान 19 अगस्त 2026 तक संचालित किया जा रहा है। उन्होंने पात्र सभी स्वस्थ नागरिकों से स्वास्थ्य विभाग द्वारा निर्धारित दवा का अनिवार्य रूप से सेवन कर अभियान को सफल बनाने की अपील की। #JansamparkMP #Jansamparktikamgarh #tikamgarh

Tikamgarh, Madhya Pradesh | Aug 6, 2026

आपदा मित्र प्रशिक्षण के पंचम दिवस पर आईआरबी, रोप रेस्क्यू एवं वृक्षारोपण का कराया गया व्यावहारिक प्रशिक्षण
---
मध्य प्रदेश आपदा प्रबंधन प्राधिकरण, गृह विभाग, मध्यप्रदेश शासन के निर्देशानुसार टीकमगढ़ के तेज होटल में आयोजित सात दिवसीय आपदा मित्र प्रशिक्षण कार्यक्रम के प्रथम सत्र का पंचम दिवस उत्साहपूर्वक संपन्न हुआ। प्रशिक्षण के दौरान प्रतिभागियों को आपदा प्रबंधन से संबंधित विषयों का सैद्धांतिक एवं व्यावहारिक प्रशिक्षण प्रदान किया गया।

प्रशिक्षण के पंचम दिवस पर पीसी श्री अमित दुबे द्वारा निर्धारित पाठ्यक्रम के अनुरूप आपदा मित्रों को विभिन्न विषयों की जानकारी दी गई। इसके उपरांत सभी प्रशिक्षणार्थियों को होमगार्ड कार्यालय टीकमगढ़ ले जाकर व्यावहारिक प्रशिक्षण एवं प्रदर्शन कराया गया।

जिला सेनानी श्री बी.पी. नामदेव एवं पीसी श्री अमित दुबे की टीम ने प्रतिभागियों को इन्फ्लेटेबल रेस्क्यू बोट (आईआरबी) के संचालन एवं सुरक्षित हैंडलिंग की जानकारी दी। प्रशिक्षण में महिला आपदा मित्रों ने भी सक्रिय सहभागिता करते हुए लगभग 500 मीटर तक बोट को सुरक्षित ढंग से ले जाने का अभ्यास किया। इसके साथ ही आउटबोर्ड मोटर (ओबीएम) के संचालन संबंधी जानकारी एवं व्यावहारिक अभ्यास भी कराया गया।

प्रशिक्षण के दौरान रोप रेस्क्यू तकनीक का प्रदर्शन करते हुए ऊंची इमारतों से लोगों को सुरक्षित नीचे उतारने तथा घायलों को ऊपर पहुंचाने की प्रक्रिया का अभ्यास कराया गया। महिला आपदा मित्रों सहित सभी प्रतिभागियों ने लगभग 30 फीट ऊंची इमारत पर चढ़ने एवं नीचे उतरने का सफल अभ्यास कर रेस्क्यू तकनीकों का व्यावहारिक अनुभव प्राप्त किया।

प्रशिक्षण के समापन पर पर्यावरण संरक्षण का संदेश देते हुए सभी आपदा मित्रों द्वारा वृक्षारोपण भी किया गया। प्रशिक्षण का उद्देश्य प्रतिभागियों को आपदा की स्थिति में त्वरित, सुरक्षित एवं प्रभावी राहत एवं बचाव कार्यों के लिए दक्ष बनाना है।

#JansamparkMP 
#Jansamparktikamgarh 
#tikamgarh

आपदा मित्र प्रशिक्षण के पंचम दिवस पर आईआरबी, रोप रेस्क्यू एवं वृक्षारोपण का कराया गया व्यावहारिक प्रशिक्षण --- मध्य प्रदेश आपदा प्रबंधन प्राधिकरण, गृह विभाग, मध्यप्रदेश शासन के निर्देशानुसार टीकमगढ़ के तेज होटल में आयोजित सात दिवसीय आपदा मित्र प्रशिक्षण कार्यक्रम के प्रथम सत्र का पंचम दिवस उत्साहपूर्वक संपन्न हुआ। प्रशिक्षण के दौरान प्रतिभागियों को आपदा प्रबंधन से संबंधित विषयों का सैद्धांतिक एवं व्यावहारिक प्रशिक्षण प्रदान किया गया। प्रशिक्षण के पंचम दिवस पर पीसी श्री अमित दुबे द्वारा निर्धारित पाठ्यक्रम के अनुरूप आपदा मित्रों को विभिन्न विषयों की जानकारी दी गई। इसके उपरांत सभी प्रशिक्षणार्थियों को होमगार्ड कार्यालय टीकमगढ़ ले जाकर व्यावहारिक प्रशिक्षण एवं प्रदर्शन कराया गया। जिला सेनानी श्री बी.पी. नामदेव एवं पीसी श्री अमित दुबे की टीम ने प्रतिभागियों को इन्फ्लेटेबल रेस्क्यू बोट (आईआरबी) के संचालन एवं सुरक्षित हैंडलिंग की जानकारी दी। प्रशिक्षण में महिला आपदा मित्रों ने भी सक्रिय सहभागिता करते हुए लगभग 500 मीटर तक बोट को सुरक्षित ढंग से ले जाने का अभ्यास किया। इसके साथ ही आउटबोर्ड मोटर (ओबीएम) के संचालन संबंधी जानकारी एवं व्यावहारिक अभ्यास भी कराया गया। प्रशिक्षण के दौरान रोप रेस्क्यू तकनीक का प्रदर्शन करते हुए ऊंची इमारतों से लोगों को सुरक्षित नीचे उतारने तथा घायलों को ऊपर पहुंचाने की प्रक्रिया का अभ्यास कराया गया। महिला आपदा मित्रों सहित सभी प्रतिभागियों ने लगभग 30 फीट ऊंची इमारत पर चढ़ने एवं नीचे उतरने का सफल अभ्यास कर रेस्क्यू तकनीकों का व्यावहारिक अनुभव प्राप्त किया। प्रशिक्षण के समापन पर पर्यावरण संरक्षण का संदेश देते हुए सभी आपदा मित्रों द्वारा वृक्षारोपण भी किया गया। प्रशिक्षण का उद्देश्य प्रतिभागियों को आपदा की स्थिति में त्वरित, सुरक्षित एवं प्रभावी राहत एवं बचाव कार्यों के लिए दक्ष बनाना है। #JansamparkMP #Jansamparktikamgarh #tikamgarh

Tikamgarh, Madhya Pradesh | Aug 6, 2026

देश की सबसे जहरीले प्रजाति का टीकमगढ़ में निकला सांप,मचा हडकंप, सर्प मित्र अमर सिंह ने किया रेस्क्यू #news #bigbreaking #टीकमगढ़ #mpnews #snake हमारा टीकमगढ़ TheBharat/द भारत Public Hindi panchayat- हिंदी पंचायत Public Tikamgarh The Bundelkhand Top Bundelkhand Media #viralreels #bundelkhandnews

देश की सबसे जहरीले प्रजाति का टीकमगढ़ में निकला सांप,मचा हडकंप, सर्प मित्र अमर सिंह ने किया रेस्क्यू #news #bigbreaking #टीकमगढ़ #mpnews #snake हमारा टीकमगढ़ TheBharat/द भारत Public Hindi panchayat- हिंदी पंचायत Public Tikamgarh The Bundelkhand Top Bundelkhand Media #viralreels #bundelkhandnews

Tikamgarh, Tikamgarh | Aug 6, 2026

फाइलेरिया उन्मूलन के लिए विद्यार्थियों एवं स्टाफ को कराया गया सामूहिक दवा सेवन
---
जिले में फाइलेरिया उन्मूलन के उद्देश्य से जिला प्रशासन द्वारा चलाए जा रहे फाइलेरिया कृमि रोधी सामूहिक दवा सेवन (एमडीए) कार्यक्रम के अंतर्गत नगरीय क्षेत्र बड़ागांव धसान में जागरूकता एवं दवा सेवन गतिविधि आयोजित की गई।

कार्यक्रम के तहत माता बेटी बाई हायर सेकेंडरी स्कूल, बड़ागांव धसान में विद्यार्थियों एवं विद्यालयीन स्टाफ को पात्रता के अनुसार डीईसी, एल्बेंडाजोल एवं इवरमेक्टिन की निर्धारित खुराक स्वास्थ्य अमले की उपस्थिति में अपने समक्ष सेवन कराई गई।

इस अवसर पर विद्यालय के प्राचार्य श्री राजेंद्र देवलिया, जिला मलेरिया अधिकारी श्री एच.एम. रावत, डॉ. सुकृत जैन, खंड चिकित्सा विभाग के अधिकारी-कर्मचारी तथा मध्यप्रदेश जन अभियान परिषद बड़ागांव प्रभारी श्री गौरव जैन उपस्थित रहे।

कार्यक्रम के दौरान विद्यार्थियों एवं स्टाफ को फाइलेरिया से बचाव तथा सामूहिक दवा सेवन के महत्व के संबंध में जानकारी देते हुए पात्र व्यक्तियों से निर्धारित दवा का सेवन कर फाइलेरिया उन्मूलन अभियान को सफल बनाने में सहयोग करने की अपील की गई।

#JansamparkMP 
#Jansamparktikamgarh 
#tikamgarh

फाइलेरिया उन्मूलन के लिए विद्यार्थियों एवं स्टाफ को कराया गया सामूहिक दवा सेवन --- जिले में फाइलेरिया उन्मूलन के उद्देश्य से जिला प्रशासन द्वारा चलाए जा रहे फाइलेरिया कृमि रोधी सामूहिक दवा सेवन (एमडीए) कार्यक्रम के अंतर्गत नगरीय क्षेत्र बड़ागांव धसान में जागरूकता एवं दवा सेवन गतिविधि आयोजित की गई। कार्यक्रम के तहत माता बेटी बाई हायर सेकेंडरी स्कूल, बड़ागांव धसान में विद्यार्थियों एवं विद्यालयीन स्टाफ को पात्रता के अनुसार डीईसी, एल्बेंडाजोल एवं इवरमेक्टिन की निर्धारित खुराक स्वास्थ्य अमले की उपस्थिति में अपने समक्ष सेवन कराई गई। इस अवसर पर विद्यालय के प्राचार्य श्री राजेंद्र देवलिया, जिला मलेरिया अधिकारी श्री एच.एम. रावत, डॉ. सुकृत जैन, खंड चिकित्सा विभाग के अधिकारी-कर्मचारी तथा मध्यप्रदेश जन अभियान परिषद बड़ागांव प्रभारी श्री गौरव जैन उपस्थित रहे। कार्यक्रम के दौरान विद्यार्थियों एवं स्टाफ को फाइलेरिया से बचाव तथा सामूहिक दवा सेवन के महत्व के संबंध में जानकारी देते हुए पात्र व्यक्तियों से निर्धारित दवा का सेवन कर फाइलेरिया उन्मूलन अभियान को सफल बनाने में सहयोग करने की अपील की गई। #JansamparkMP #Jansamparktikamgarh #tikamgarh

Tikamgarh, Madhya Pradesh | Aug 5, 2026

टीकमगढ़: बृंदावन से आय संतों का किया गया दिगौडा नागरी मे किया गया स्वागत । - Tikamgarh News