मधेपुरा: मधेपुरा सदर थाना के पुलिस ने बस स्टैंड से 15 लीटर देसी शराब के साथ दो कारोबारी को गिरफ्तार किया
मधेपुरा सदर थाना के पुलिस पदाधिकारी एस आई मधु कुमारी जिले के एसपी संदीप सिंह के निर्देश पर शराब कारोबारी के गिरफ्तारी के लिए छापामारी कर रहे थे। गुप्त सूचना पर बस स्टैंड में छापामारी कर सौर बाजार थाना क्षेत्र के दिलीप कुमार एवं सुरेश मुखिया को 15 लीटर देसी शराब के साथ गिरफ्तार किया ।पुलिस अभिरक्षा में दोनों शराब कारोबारी को न्यायालय में पेश किया।