मधेपुरा: वकालतखाना में अधिवक्ता परिषद की नई कमेटी की हुई बैठक, विभिन्न मुद्दों पर की गई चर्चा
अधिवक्ता परिषद के नई कमेटी की बैठक गुरुवार को वकालतखाना में आयोजित की गई। बैठक की अध्यक्षता करते नवनियुक्त अध्यक्ष कौशल किशोर सिन्हा ने कहा कि अधिवक्ता परिषद हमेशा से अधिवक्ता के हित व अधिकार की लड़ाई लड़ती रही है। इतना ही नहीं हमलोग समाज के सभी तबके के कमजोर व पिछड़े लोगों के हित के लिए लड़ते आ रहे हैं।