मधेपुरा: मुरलीगंज थाना के पुलिस ने चोरी केस के दो अभियुक्त को सलखुआ थाना क्षेत्र एवं उदाकिशुगंज थाना क्षेत्र से गिरफ्तार किया।
मुरलीगंज थाना के पुलिस पदाधिकारी जिले के एसपी संदीप सिंह के निर्देश पर फरार अपराधियों की गिरफ्तारी के लिए छापामारी कर रहे थे। गुप्त सूचना पर चोरी केस के दो फरार अभियुक्त को सहरसा जिले के सलखुआ थाना क्षेत्र एवं उदाकिशुनगंज थाना क्षेत्र के छर्रा पट्टी गांव में छापामारी कर रूपेश कुमार एवं राजा कुमार को गिरफ्तार किया ।