मधेपुरा: ग्वालपाड़ा थाना के पुलिस ने सरसंडी गांव में छापामारी कर शराब पीने के जुर्म में तीन शराबी को गिरफ्तार किया।
ग्वालपाड़ा थाना के पुलिस पदाधिकारी शराब के सेवन एवं उसके कारोबारी की गिरफ्तारी के लिए छापामारी कर रहे थे गुप्त सूचना पर सरसंडी गांव वार्ड नंबर 5 में छापामारी कर शराब पी रहे तीन शराबी को गिरफ्तार किया। तीनों शराबी का ब्रेथ एनालाइजर मशीन से जांच की शराब पीने की पुष्टि हुई ।पुलिस अभिरक्षा में तीनों शराबी को मधेपुरा के व्यवहार न्यायालय में किया पेश।