मधेपुरा: चौसा थाना की पुलिस ने एससी-एसटी केस के फरार अभियुक्त पंकज मंडल को लोआ लगान पोरा टोला से गिरफ्तार किया।
चौसा थाना के पुलिस फरार अभियुक्त के गिरफ्तारी के लिए जिले के एसपी संदीप सिंह के निर्देश पर छापामारी कर रहे थे गुप्त सूचना पर लोआ लगान पोरा टोला वार्ड नंबर 8 में छापामारी कर एससी-एसटी केस के फरार अभियुक्त पंकज मंडल को गिरफ्तार किया पुलिस अभिरक्षा में न्यायालय में पेश किया न्यायालय आदेश के बाद अभियुक्त को जेल भेज दिया।