मधेपुरा: कुमारखंड थाना के पुलिस ने एससी-एसटी केस के फरार अभियुक्त उपेंद्र यादव को जोरावरगंज गांव से गिरफ्तार किया।
कुमारगंज थाना की पुलिस पदाधिकारी फरार अपराधियों की गिरफ्तारी के लिए छापामारी कर रहे थे। गुप्त सूचना पर जोरावरगंज गांव वार्ड नंबर 10 में छापामारी कर एससी एसटी केस के फरार अभियुक्त उपेंद्र यादव को गिरफ्तार किया। पुलिस अभीरक्षा में मधेपुरा के न्यायालय में पेश किया न्यायालय आदेश के बाद गिरफ्तार अभियुक्त को जेल भेज दिया।