बिजनौर: बिजनौर थाना कोतवाली शहर पुलिस ने दो लोगों को अवैध चाकू के साथ गिरफ्तार कर जेल भेजा
Bijnor, Bijnor | Nov 21, 2024 बिजनौर में बृहस्पतिवार को समय करीब सुबह 8:00 बजे थाना कोतवाली शहर पुलिस ने शुभम व अकरम नाम के अभियुक्तों को गिरफ्तार किया है। मुखबिर की सूचना पर पुलिस ने दोनों को गिरफ्तार कर लिया है। और दोनों के पास से एक-एक अवैध चाकू बरामद किया गया है। गिरफ्तार अभियुक्तों को पुलिस ने सम्बंधित धाराओं में केस दर्ज करते हुए चालान कर दिया है।