टीकमगढ़: टीकमगढ़ में महिला थाना प्रभारी ने छात्राओं से मुलाकात की, छात्राओं ने आवारा लड़कों से राहत मिलने की बात कही
टीकमगढ़ शहर में महिला पुलिस की ओर से लैला मजनू अभियान चलाया जा रहा है। बुधवार को महिला थाना पुलिस ने स्कूल कॉलेज के आसपास भ्रमण किया। इस दौरान छात्राओं से मुलाकात की और छेड़छाड़ करने वालों के बारे में जानकारी हासिल की। महिला थाना प्रभारी ने छात्राओं को पुलिस हेल्पलाइन नंबर दिए।