टीकमगढ़: नयागांव में जहरीला पदार्थ खाने से महिला की हालत बिगड़ी, जिला अस्पताल में भर्ती
टीकमगढ़ जिले के नयागांव में एक महिला ने जहरीले पदार्थ का सेवन कर लिया। लाड़कुंवर नाम की महिला के परिजन ने बताया कि महिला अपने घर में थी इसी दौरान उसने अज्ञात कारणों के चलते जहरीले पदार्थ का सेवन कर लिया जिससे उसकी हालत गंभीर हो गई। परिजन महिला को जिला अस्पताल टीकमगढ़ लाए जहां उसका उपचार किया जा रहा है।